विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

बीकानेर के डॉ. ऋत्विक अग्रवाल ने RPSC सहायक आचार्य परीक्षा में हासिल की चौथी रैंक

विनय थानवी||अपडेट: 8 जून 2026|2 मिनट पढ़ें
बीकानेर के डॉ. ऋत्विक अग्रवाल ने RPSC सहायक आचार्य परीक्षा में हासिल की चौथी रैंक
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर.बीकानेर शहर को एक बार फिर गौरवान्वित करने वाली खबर सामने आई है। शहर के प्रतिभाशाली चिकित्सक डॉ. ऋत्विक अग्रवाल ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की सहायक आचार्य (मेडिसिन) परीक्षा में राज्य स्तर पर चौथी रैंक प्राप्त की है। इस बड़ी सफलता पर शहर भर में बधाइयों का दौर जारी है। डॉ. ऋत्विक अग्रवाल सरल और संजीदा स्वभाव के धनी हैं। उन्होंने मेडिसिन में MD की डिग्री प्राप्त की है तथा यूके से फेलोशिप इन डायबिटीज एंड एंडोक्रिनोलॉजी पूरी की है। शुगर रोग (डायबिटीज) के क्षेत्र में उनके कई शोध पत्र देश-विदेश की प्रतिष्ठित जर्नल्स में प्रकाशित हो चुके हैं, जो उनकी विशेषज्ञता का प्रमाण हैं। डॉ. ऋत्विक बीकानेर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल और शहर के वरिष्ठ एवं गणमान्य चिकित्सक डॉ. आर. पी. अग्रवाल के सुपुत्र हैं। उनके इस चयन पर डॉ. पंकज टांटिया, डॉ. रीतिका अग्रवाल, परिवार, शुभचिंतकों के साथ-साथ शहर के गणमान्य लोगों ने हार्दिक बधाई दी है। पवन सारस्वत, कैलाश अग्रवाल सहित कई डॉक्टर्स और प्रतिष्ठित नागरिकों ने भी डॉ. ऋत्विक को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। बीकानेरवासियों ने इस उपलब्धि को शहर की प्रतिभा का प्रतीक बताते हुए डॉ. ऋत्विक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।  

शेयर करें: