विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

 डॉ. नवीन स्वामी ने RPSC सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा में हासिल की 14वीं रैंक

विनय थानवी||अपडेट: 8 जून 2026|2 मिनट पढ़ें
 डॉ. नवीन स्वामी ने RPSC सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा में हासिल की 14वीं रैंक
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर. बीकानेर के मूल निवासी डॉ. नवीन स्वामी ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित सहायक आचार्य (जनरल मेडिसिन) भर्ती परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए राज्य स्तर पर 14वीं रैंक प्राप्त की है। उनका चयन सहायक आचार्य के पद पर हो गया है। डॉ. नवीन स्वामी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बीकानेर से ही पूरी की। वर्ष 2015 में उन्होंने सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर से MBBS और वर्ष 2019 में MD (जनरल मेडिसिन) की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने एक वर्ष तक सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध पीबीएम हॉस्पिटल में सीनियर रेजिडेंट तथा दो वर्ष तक असिस्टेंट प्रोफेसर (अंडर टेकिंग बॉन्ड) के रूप में कार्य किया। वर्तमान में डॉ. नवीन स्वामी बीकानेर के प्रतिष्ठित सनशाइन हॉस्पिटल में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। डॉ. नवीन स्वामी की इस उपलब्धि पर डॉ स्वामी ने बताया कि उनके चयन में उनके माता-पिता एवं पत्नी प्रियंका स्वामी का विशेष योगदान रहा है. डॉ. राधेश्याम नाई, फार्मासिस्ट राकेश सुथार ने उनके चयन पर बधाई दी, साथ ही उनके परिवार, मित्रों, सहकर्मियों तथा मेडिकल जगत में खुशी की लहर है। बीकानेर के चिकित्सा क्षेत्र के लिए यह गौरव का क्षण है कि शहर का एक और होनहार डॉक्टर राज्य स्तर पर इतनी ऊँची रैंक प्राप्त कर सरकारी सेवाओं में योगदान देने जा रहा है। डॉ. नवीन स्वामी की सफलता क्षेत्र के युवा चिकित्सकों के लिए प्रेरणादायक है।  

शेयर करें: