विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

बीकानेर के कलाकार राहुल थानवी: दाढ़ी-मूंछ और पगड़ी से राजस्थानी संस्कृति को दिलाई नई पहचान

विनय थानवी||अपडेट: 8 जून 2026|2 मिनट पढ़ें
बीकानेर के कलाकार राहुल थानवी: दाढ़ी-मूंछ और पगड़ी से राजस्थानी संस्कृति को दिलाई नई पहचान
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर. राजस्थान की समृद्ध कला और संस्कृति को न केवल राज्य में बल्कि देश-विदेश में पहचान दिलाने वाले बीकानेर के युवा कलाकार राहुल थानवी अपनी लंबी दाढ़ी, मूंछों और विशाल पगड़ी के लिए जाने जाते हैं। राहुल ने अपनी अनोखी शैली से न केवल कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पुरस्कार जीते हैं, बल्कि राजस्थानी परंपराओं को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राहुल थानवी ने दाढ़ी-मूंछ (बीर्ड) प्रतियोगिताओं में कई खिताब अपने नाम किए हैं। इनमें शामिल हैं: - मिस्टर मुछ श्री अंतरराष्ट्रीय कैमल महोत्सव 2019, जैसलमेर - नेशनल मुछ चैंपियन 2018, गुरुग्राम (हरियाणा) - राजस्थान बेस्ट मुछ 2019, अजमेर - भोपाल (मध्यप्रदेश) बेस्ट मुछ और दाढ़ी अवार्ड 2019 - HBS Godrej Beard 2023 प्रतियोगिता में प्रथम स्थान इसके अलावा, राहुल ने हिस्ट्री चैनल पर 13 जुलाई 2020 को अपनी दाढ़ी-मूंछ पर 15 मिनट का इंटरव्यू दिया, जो पूरे देश में प्रसारित हुआ। वे राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली समेत कई राज्यों में बीर्ड कॉम्पिटिशन में जज की भूमिका भी निभा चुके हैं। राहुल थानवी राजस्थानी पगड़ी की परंपरा को भी जीवंत रखने में सक्रिय हैं। 16 दिसंबर 2020 को विश्व की सबसे बड़ी पगड़ी उनके सिर पर बांधी गई, जिसने राजस्थानी संस्कृति को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। हाल ही में 2025 में 2025 फीट लंबी पगड़ी बांधकर उन्होंने एक नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया। इस विशाल पगड़ी सहित उनकी प्रतिमा (स्टेच्यू) 2021 में बीकानेर रेलवे स्टेशन पर स्थापित की गई, जो अब पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। राहुल ऊंट उत्सव (कैमल फेस्टिवल) में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म 'बच्चन पांडे' में अक्षय कुमार के साथ काम किया है और नेशनल गायक अमित त्रिवेदी के एल्बम शूट में भी हिस्सा लिया। बीकानेर में अपनी लंबी दाढ़ी और मूंछों से राहुल थानवी एक अलग पहचान रखते हैं। उनकी कला न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि राजस्थानी संस्कृति को वैश्विक पटल पर प्रस्तुत करने का माध्यम भी बन रही है।

शेयर करें: