विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

बीकानेर की अवंतिका जोशी ने राष्ट्रीय स्कूली शतरंज में जीता व्यक्तिगत स्वर्ण पदक

विनय थानवी||अपडेट: 8 जून 2026|1 मिनट पढ़ें
बीकानेर की अवंतिका जोशी ने राष्ट्रीय स्कूली शतरंज में जीता व्यक्तिगत स्वर्ण पदक
  विनय एक्सप्रेस समाचार,बीकानेर/अगरतला. बीकानेर की उदीयमान शतरंज खिलाड़ी अवंतिका जोशी ने १७ वर्ष से कम आयु वर्ग की बालिका राष्ट्रीय स्कूली शतरंज प्रतियोगिता में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतकर राजस्थान राज्य के साथ-साथ बीकानेर जिले का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता त्रिपुरा के अगरतला में आयोजित हुई थी। उप जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षा) एवं स्वयं अंतरराष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी अनिल बोड़ा ने बताया कि अवंतिका पूरी प्रतियोगिता में अविजित रही और अपनी बेहतरीन रणनीति से सभी मुकाबलों में विजयी हुईं। बोड़ा ने आगे बताया कि इससे पूर्व भी अवंतिका ने राज्य स्तर पर अपनी आयु वर्ग की कई प्रतियोगिताओं में जीत हासिल की है, जो उनकी लगातार मेहनत और प्रतिभा का प्रमाण है। अवंतिका की इस शानदार उपलब्धि पर बोड़ा के साथ वरिष्ठ खिलाड़ी एस.एल. हर्ष, उम्मेद सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी किशन दान चारण, बीकानेर स्कूली टीम के प्रशिक्षक हर्षवर्धन हर्ष, शिवशंकर बोहरा सहित विभिन्न खेल संगठनों ने हार्दिक बधाई दी। सभी ने अवंतिका को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जीत बीकानेर के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।    

शेयर करें: