विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

नाइलिट बीकानेर द्वारा युवा रोजगार मेला शुक्रवार को, डूंगर कॉलेज के रामरंगमंच में होगा आयोजन, पूर्व पंजीकरण आवश्यक

विनय थानवी||अपडेट: 8 जून 2026|2 मिनट पढ़ें
नाइलिट बीकानेर द्वारा युवा रोजगार मेला शुक्रवार को, डूंगर कॉलेज के रामरंगमंच में होगा आयोजन, पूर्व पंजीकरण आवश्यक
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर. बीकानेर में युवाओं के लिए रोजगार के बेहतर अवसर सृजित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (नाइलिट) बीकानेर द्वारा नाइलिट बीकानेर युवा रोजगार मेला” का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 16 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को राम रंगमंच, राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर में सुबह 11 बजे से सांय 4 बजे तक आयोजित होगा। यह बीकानेर में नाडिट द्वारा आयोजित पहला बड़ा युवा रोजगार मेला होगा। मेले में आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी, शिक्षा, वित्त, बीमा, रिटेल, ई-कॉमर्स एवं अन्य विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख कंपनियां सीधे भाग ले रही हैं। युवा प्रतिभागी कंपनियों के प्रतिनिधियों से प्रत्यक्ष मुलाकात कर सकते हैं, साक्षात्कार दे सकते हैं और तत्काल नियुक्ति के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। विशेष आकर्षण: - ऑन-स्पॉट साक्षात्कार : एवं चयन - इंडस्ट्री विशेषज्ञों द्वारा तकनीकी एवं स्किल-आधारित सत्र - रिज्यूमे बिल्डिंग एवं इंटरव्यू की तैयारी हेतु विशेष गाइडेंस - उद्योग के वर्तमान ट्रेंड्स पर विशेषज्ञ व्याख्यान रोजगार मेले में प्रभावी भागीदारी के लिए उम्मीदवारों का पूर्व पंजीकरण अनिवार्य है। पंजीकरण न करने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश में कठिनाई हो सकती है। आयोजन के उद्देश्य नाइलिट बीकानेर के निदेशक ने बताया कि यह मेला युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और उद्योग-शिक्षा के बीच की खाई को कम करने की दिशा में एक ठोस प्रयास है।  

शेयर करें: