महिला सशक्तिकरण के लिए नारी शक्ति संगठन की पहल : पुरस्कार पाकर खिले चेहरे, खेलों में दिखाया अपना हुनर

 

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर. बीकानेर गुरुवार की दोपहर बाद व्यास कॉलोनी के साइंस पार्क में अद्भुत नजारा देखने को मिला जब प्रतिदिन घरों में काम करने वाली महिलाओं को पहली बार मंच पर अपना हुनर दिखाने का अवसर मिला साथ ही उन महिलाओं को सहयोग करने के पुनीत उद्देश्य से घर का सामान शॉल और पुरस्कार देकर उनका मनोबल बढ़ाया नारी शक्ति संगठन के अध्यक्ष ने बताया कि पहली बार यह कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें 50 महिलाओं को सम्मानित किया गया साथ ही उनको माध्यम से मंच पर अपना हुनर दिखाने का भी अवसर दिया संगठन द्वारा विशेष अवसरों पर इस तरह के आयोजन करने से महिलाओं को जहां आगे बढ़ने का साथ ही वह भी अन्य महिलाओं के साथ अपने आप को परिभाषित करने का अवसर भी मिलता है पहली बार भागीदारी निभाकर अपने आप को काफी खुशकिस्मती समझा साथ ही उन्होंने संगठन के प्रति आभार भी जताया.

इस अवसर पर संजू खत्री, रीता तनेजा, कविता वर्मा ,शिखा विजय, सुहानी शर्मा, शशिकांता खत्री, शकुंतला,डॉ विजयलक्ष्मी व्यास, वर्षा सांचेर, स्नेहलता मोदी,गंगा भाटिया, रेखा लोहिया,शांति मोदी ,चंद्रकांता चौहान,शीलू शर्मा,सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और महिलाएं उपस्थित थी साइंस पार्क में ऐसे आयोजन को लेकर लोगों में भी उत्साह देखने को मिले सभी का आभार सचिव संजू खत्री ने ज्ञापित किया