विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

राजकीय स्कूल ऑफ नर्सिंग में जीएनएम विद्यार्थियों का ऑथ एप्रिन समारोह शुक्रवार को

विनय थानवी||अपडेट: 8 जून 2026|2 मिनट पढ़ें
राजकीय स्कूल ऑफ नर्सिंग में जीएनएम विद्यार्थियों का ऑथ एप्रिन समारोह शुक्रवार को
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर.बसंत पंचमी के पावन अवसर पर राजकीय स्कूल ऑफ नर्सिंग, पी.बी.एम. अस्पताल, बीकानेर में जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (जीएनएम) के नवागंतुक विद्यार्थियों का ऑथ एप्रिन समारोह आयोजित किया जाएगा। यह समारोह शुक्रवार, को सुबह 11:30 बजे नर्सिंग क्लास रूम (जेड वार्ड के निकट) में होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर के प्रिंसिपल डॉ. सुरेंद्र कुमार वर्मा शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय पी.बी.एम. अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बी.सी. घीया करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में के उपायुक्त यशपाल आहूजा और उपस्थित रहेंगे। साथ ही राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (आरयूएचएस) के डीन घनश्याम जांगिड़ भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। प्रधानाचार्य, राजकीय स्कूल ऑफ नर्सिंग अब्दुल वाहिद ने बताया कि इस महत्वपूर्ण समारोह में मुख्य अतिथियों द्वारा नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को नर्सिंग एथिक्स का पालन करने, मानवता की निस्वार्थ सेवा करने तथा नर्सिंग पेशे के उच्च आदर्शों पर चलने की शपथ दिलाई जाएगी। अतिथि नर्सिंग सेवा की गरिमा, जिम्मेदारियों, नैतिक मूल्यों एवं समाज में इसकी भूमिका पर विस्तृत प्रकाश भी डालेंगे। आथ अप्रन समारोह नर्सिंग शिक्षा का एक पवित्र एवं ऐतिहासिक पड़ाव माना जाता है, जिसमें विद्यार्थी औपचारिक रूप से सफेद एप्रन पहनकर नर्सिंग पेशे में प्रवेश करते हैं और सेवा-समर्पण की प्रतिज्ञा लेते हैं। कार्यक्रम में नर्सिंग के सभी विद्यार्थी, शिक्षकगण, अस्पताल स्टाफ एवं अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे।

शेयर करें: