विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

इनर व्हील क्लब ऑफ़ बीकानेर की ऑफिशियल चेयरमैन विजिट : समाज सेवा के कई प्रकल्पों का उद्घाटन

विनय थानवी||अपडेट: 8 जून 2026|2 मिनट पढ़ें
इनर व्हील क्लब ऑफ़ बीकानेर की ऑफिशियल चेयरमैन विजिट : समाज सेवा के कई प्रकल्पों का उद्घाटन
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर.स्वास्थ्य व शिक्षा से जुड़े कार्यक्रमों के साथ इनर व्हील क्लब की ऑफिशियल विजिट संपन्न हुई । क्लब प्रेसिडेंट नीरू डोगरा ने जानकारी दी कि बीकानेर क्लब की ऑफिशियल विजिट कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया, जिसमें डिस्ट्रिक्ट 305 की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन बिंदु गुप्ता एवं भुज से पधारी डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी रचना शाह मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम एस.डी.एम. राजकीय जिला अस्पताल (जस्सूसर गेट) स्थित सिटी डिस्पेंसरी के लेबर रूम में स्टेप स्क्रब सिंक का शुभारंभ डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन द्वारा किया गया। इस सुविधा से डॉक्टरों एवं स्टाफ को फुट-प्रेस सिस्टम के माध्यम से अधिक स्वच्छता के साथ पानी उपयोग करने में मदद मिलेगी। इसके पश्चात राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जेलवेल में इनर व्हील क्लब द्वारा नव-निर्मित बालिका शौचालय ब्लॉक का लोकार्पण किया गया। साथ ही विद्यार्थियों के लिए पुस्तकालय की स्थापना, कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को यूनिफॉर्म, जूते एवं स्टेशनरी वितरण तथा “मेरी किताब” कार्यक्रम के तहत पुस्तकों का वितरण किया गया। विद्यालय को “हैप्पी स्कूल” का दर्जा भी प्रदान किया गया। शाम को आयोजित एग्जीक्यूटिव मीटिंग में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन व डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी द्वारा क्लब के कार्यों का फिजिकल फाइल के माध्यम से अवलोकन किया गया तथा बीकानेर क्लब की गतिविधियों की सराहना की गई।   इसके बाद Rotary Club Bikaner में आयोजित जनरल मीटिंग की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें मूक-बधिर बच्चों द्वारा आकर्षक नृत्य प्रस्तुति दी गई। क्लब सेक्रेटरी अर्चना मेहता ने वर्षभर की गतिविधियों को पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत किया। अपने उद्बोधन में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन बिंदु गुप्ता ने बताया कि इनर व्हील एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है, जो महिलाओं, बच्चों और समाज के उत्थान के लिए कार्य करती है। डिस्ट्रिक्ट 305 में राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश के कुल 62 क्लब शामिल हैं, जिनकी विजिट कर उनके कार्यों का मूल्यांकन किया जाता है उन्होंने सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीनेशन अभियान पर भी जोर देते हुए बताया कि बाजार में उपलब्ध डोज को एसोसिएशन के माध्यम से सब्सिडी दर पर उपलब्ध कराया जा सकता है, जिससे अधिक से अधिक बालिकाओं को लाभ मिल सके। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, यूथ डेवलपमेंट, कौशल विकास, विशेष बच्चों व वृद्धजन सेवा सहित विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई। इसके अलावा क्लब द्वारा 8 नेत्र ऑपरेशन तथा 9 डायलिसिस के लिए आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई।

शेयर करें: