विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

ब्रह्मनाद 2083 18 मार्च को : आयोजकों की हुई बैठक

विनय थानवी||अपडेट: 8 जून 2026|1 मिनट पढ़ें
ब्रह्मनाद 2083 18 मार्च को : आयोजकों की हुई बैठक

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। हिंदू नव वर्ष महोत्सव ब्रह्मनाद का आयोजन बीकानेर सांस्कृतिक मंच द्वारा इस वर्ष 18 मार्च को होगा । हिंदू नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को होता है जिसमें नव वर्ष की पूर्व संध्या पर यह आयोजन होगा । कार्यक्रम का आयोजन मुरलीधर व्यास नगर स्थित एस डी पी स्कूल में हुआ जिसमें सांस्कृतिक मंच के समस्त कार्यकारी सदस्य उपस्थित रहे । कार्यक्रम में पिछले साल आयोजित कार्यक्रम की समीक्षा की गई साथ ही इस वर्ष के आयोजन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए । कार्यक्रम आयोजकों ने एस डी पी स्कूल परिसर उपलब्ध करवाने के लिए प्रबंधन समिति का धन्यवाद ज्ञापित किया गया । मीडिया प्रभारी उमाकांत व्यास ने बताया कि उक्त कार्यक्रम के माध्यम से बीकानेर के जन मानस में हिंदू नव संवत्सर को लेकर जागृति आएगी साथ ही युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से भी जोड़ा जाएगा ।

शेयर करें: