विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

बीकानेर की मुस्कान जोशी का नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया में उप प्रबंधक पद पर चयन

विनय थानवी||अपडेट: 8 जून 2026|1 मिनट पढ़ें
बीकानेर की मुस्कान जोशी का नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया में उप प्रबंधक पद पर चयन

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। बीकानेर की होनहार चार्टर्ड एकाउंटेंट (CA) मुस्कान जोशी का देश की प्रतिष्ठित संस्था नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया (एनएसई) में उप प्रबंधक (डिप्टी मैनेजर ) के पद पर चयन हुआ है। इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे बीकानेर शहर और पुष्करणा समाज में हर्ष का वातावरण है।

मुस्कान जोशी ने चार्टर्ड एकाउंटेंट(CA) की परीक्षा प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा और परिश्रम का परिचय दिया। श्रीमती ममता जोशी एवं श्री जुगल जोशी की सुपुत्री हैं। मुस्कान ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन तथा गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया है। उनकी इस उपलब्धि ने बीकानेर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। पूरे पुष्करणा समाज एवं शहरवासियों ने मुस्कान को इस सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

शेयर करें: