विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर. श्री माहेश्वरी नवयुवक मंडल, बीकानेर द्वारा इस वर्ष भी होलिका महोत्सव एवं प्रीतिभोज का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम समाज की सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने तथा सामाजिक सौहार्द बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
आयोजन 28 फरवरी 2026, शनिवार को शाम 7:30 बजे से रात 10:00 बजे तक लक्ष्मी हेरिटेज, बीकानेर में होगा। कार्यक्रम पूर्णतः पारिवारिक एवं सांस्कृतिक होगा, जिसमें माहेश्वरी समाज के सभी बंधु-बहनों को सपरिवार आमंत्रित किया गया है। सभी अतिथियों के लिए प्रीतिभोज की भी उचित व्यवस्था रहेगी।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण श्री सखी ग्रुप द्वारा प्रस्तुत भव्य सांस्कृतिक संध्या होगी। इसमें रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं एवं होली के उल्लास को दर्शाएंगी।
टिकट प्राप्त करने के लिए कई केंद्र बनाए गए हैं। समाज के बंधु निम्न स्थानों से टिकट ले सकते हैं— बॉम्बे कुल्फी (कोठारी हॉस्पिटल रोड), माहेश्वरी स्टूडियो (जस्सूसर गेट के अंदर), नेचुरल मार्ट (लक्ष्मी हेरिटेज के सामने), लाइट हाउस (जोशीवाड़ा), जी. डी. सेल्स (माल गोदाम रोड), टूल हाउस (गंगाशहर रोड), माहेश्वरी मेडिकोज (तेलीवाड़ा), बाबू सुपारी भंडार (मोहता चौक), सीताराम करवा (दरगड़ मोहल्ला), सागर भुजिया (नई लाइन, गंगाशहर), महेश चांडक (जस्सूसर गेट के अंदर), नितेश लाखोटिया (बद्री विशाल कॉलोनी)।
इसके अलावा मंडल कार्यालय, महेश भवन, डागा मोहल्ला से भी शाम 8:30 बजे से रात 11:00 बजे तक टिकट उपलब्ध रहेंगे।
मंडल पदाधिकारियों ने समाज के सभी सदस्यों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में परिवार सहित उपस्थित होकर इस पावन पर्व को सामूहिक उल्लास, भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाएं तथा कार्यक्रम को सफल बनाएं।













