विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर. वंदे मातरम टीम, बीकानेर ने आज सनातन साध्वी पूज्य दीदी मां ऋतंभरा जी का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। टीम के लगभग 50 सदस्यों ने सुबह 9 बजे झूमर सोनी के निवास पर पहुंचकर दीदी मां के दर्शन किए और उनका सादर स्वागत किया।
इस अवसर पर टीम के सदस्य विजय कोचर ने दीदी मां के समक्ष दो प्रमुख मांगें जन भावना के रूप में रखीं। पहली मांग है कि भारत सरकार द्वारा गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा प्रदान किया जाए। दूसरी मांग है कि पूरे भारत में लव जिहाद, जिसे आतंकवाद से भी अधिक भयानक बताया जा रहा है, के लिए एक महीने में फांसी देने वाला सख्त कानून बनाया जाए।
वंदे मातरम टीम के गोधन मित्र एवं महेंद्र जोशी ने दीदी मां को उनके द्वारा निर्मित एवं विपणित गौ उत्पादों के बारे में जानकारी दी तथा कुछ गौ उत्पाद भेंट स्वरूप प्रदान किए। टीम के प्रमुख कार्यकर्ताओं महेंद्र बरड़िया, नरसिंग भाटी, प्रदीप खडगावत, कामिनी भोजक, प्रमिला गौतम, कवि शिव कुमार दाधीच, मालचंद जोशी, शिवदयाल उपाध्याय, पूनम चंद सोनी और डॉक्टर शशिकांत शर्मा ने दीदी मां का मोतियों की माला से विशेष सम्मान किया।
विजय कोचर ने दीदी मां के सामने पूरे बीकानेर को अपना चेला बनाने की भावना से भजन भी प्रस्तुत किया। स्वागत में शामिल अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं में किशोर बांठिया, सांवरमल सोनी, एडवोकेट जितेंद्र भोजक, शशि महेश्वरी, रामचंद्र सोनी, संगीता उपाध्याय, सरोज भाटी, जगदीश सोनी, महेंद्र दूगड़, सुरेश सुराना, चरित्र जी, वेद, शुभम जोशी, मुकेश जोशी, राजेंद्र सोनी, नारायण पारीक, दीपक नाहटा, लक्ष्मण महाराज, विश्व हिंदू परिषद की कविता यादव, हेतल सोनी, विनोद जोशी आदि ने फूलों की मालाओं से दीदी मां का स्वागत किया।
वंदे मातरम टीम के संभाग प्रमुख नरसिंग भाटी ने अनिल सोनी माहेश्वरी परिवार को शानदार सेवा-सत्कार के लिए धन्यवाद दिया। यह कार्यक्रम दीदी मां के बीकानेर प्रवास के दौरान श्रीमद् भागवत कथा के संदर्भ में आयोजित किया गया, जिसमें टीम ने अपनी श्रद्धा एवं राष्ट्रहित की भावना व्यक्त की।













