विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

हेतराम बेनीवाल को बताया किसानों की आत्मा : सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वरलाल बिश्नोई

विनय थानवी||अपडेट: 8 जून 2026|1 मिनट पढ़ें
हेतराम बेनीवाल को बताया किसानों की आत्मा : सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वरलाल बिश्नोई

सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वरलाल बिश्नोई ने किये श्रद्धासुमन अर्पित किए

विनय एक्सप्रेस समाचार,दंतौर/बीकानेर । संगरिया के पूर्व विधायक, किसान नेता कॉमरेड हेतराम बेनीवाल का गत 23 फरवरी को निधन हो गया। सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वर लाल बिश्नोई ने हेतराम बेनीवाल के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उनके निवास पर पहुंच उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। इस अवसर पर रामेश्वर लाल बिश्नोई ने कहा कि हेतराम बेनीवाल एक सच्चे किसान नेता थे। जो, किसानों के हितों को लेकर सदैव मुखर रहते थे। किसानों के लिए उन्होंने अनेकों लड़ाइयां लड़ते हुए उन्हें उनका हक दिलाया। इसलिए उनके लिए यह भी कहा जाता था कि वह किसानों की आत्मा है। आज उनके निधन से किसान ही नहीं मजदूर वर्ग भी आहत हैं। बिश्नोई ने कहा कि संगरिया विधायक रहते हुए अपने कार्यकाल में उन्होंने एक नहीं अनेकों नवाचार से किसानों को राजकीय योजनाओं से लाभान्वित किया। ऐसे किसान नेता की क्षति अपूरणीय है। इस अवसर पर उन्होंने शोक संतप्त परिवार को उनके नक्शे कदम पर चलते हुए गरीब, मजदूर और किसानों का हेतराम बेनीवाल की तरह ही ध्यान रखने की बात कही।

शेयर करें: