विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर.“फ़ागणिया फुटबॉल “मैच 28 फरवरी शनिवार को धरणीधर मैदान में सांय 5 बजे आयोजित किया जाएगा।
अध्यक्ष कन्हैयालाल रंगा ने बताया की यह मैच विचित्र वेशभूषा पहने स्त्रियों की टीम तथा पुरुषों की टीम के बीच में होगा ।
सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि इस मैच हेतु अब तक 35 प्रविष्टियां प्राप्त हो चुकी है।विश्व राजनीति के खलबली मचाने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फुटबॉल मैच में इसराइल के प्रधानमंत्री नेतान्याहू जेफरी एपेस्टिन,कमांडो,नई बीनणी, मिस इंडिया,शिवाजी, चार्ली चैपलिन,बनी ठनी,तांत्रिक महाराज, श्रीनाथजी , रितंभरा जी, प्रेमानंद जी,रश्मिका मंधाना,विजय, वसुंधरा राजे, अभिषेक शर्मा,योगी आदित्यनाथ, दीपिका पादुकोण ,कंगना राणावत, कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट, रणवीर कपूर, रितिक रोशन, सलमान खान, मलिंगा के साथ-साथ देवी देवताओं,साईं बाबा, इत्यादि के स्वांग बनकर आने की प्रविष्टियां प्राप्त हो चुकी है।
आज धरणीधर मैदान में अध्यक्ष कन्हैयालाल रंगा,मैदान समिति प्रभारी दुर्गा शंकर आचार्य, गोपालकृष्ण हर्ष,जगमोहन आचार्य,किसन स्वामी,गिरिराज पुरोहित, महेंद्र पुरोहित चंद्रपाल आदि सदस्यों ने मैदान की विभिन्न व्यवस्थाओं को अंजाम दिया ।
इस मैच में महिला का स्वांग बनकर खेलने वाले खिलाड़ियों को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।













