विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

पुष्करणा महिला मंडल का फाग उत्सव और सम्मान समारोह सम्पन्न 

विनय थानवी||अपडेट: 8 जून 2026|2 मिनट पढ़ें
पुष्करणा महिला मंडल का फाग उत्सव और सम्मान समारोह सम्पन्न 
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर. पुष्करणा महिला मंडल ने धूम धाम से ठाकुर जी संग फूलों की होली, चंग धमाल के साथ फाग उत्सव मनाया. सावे में खिरोड़ा और श्रृंगार पेटी वितरण में सहयोग करने वालों को सम्मानित किया गया. अध्यक्ष शारदा पुरोहित ने बताया प्रत्येक वर्ष की तरह इस वार भी फाग उत्सव बड़े ही धूमधाम से रमेश इंग्लिश स्कूल परिसर में मनाया. सचिव सेनुका हर्ष के अनुसार महिला दिवस उपलक्ष्य में विभिन्न शहरों में रहने वाली सहयोगी पुष्करना महिलाओं तथा अन्य को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर मंडल संस्थापक अर्चना थानवी भी उपस्थित थी उन्होंने सभी सहयोग करने वाली महिलाओं को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा आगे भी नेक कार्यो में मिलजुल कर कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया! पुष्करणा पत्रकार समुह के विशेष योगदान करने पर उनको दिल से धन्यवाद दिया. डॉ विजय लक्ष्मी व्यास सहित मंडल सदस्यों ने फाग गीतों की प्रस्तुति दी ! कोलकाता से आयी गिरजा पुरोहित, पम्मी आचार्य, डॉ कमला कल्ला, डॉ मीनाक्षी गोम्बर, दीपशिखा व्यास अहमदाबाद मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी आचार्य,अर्चना थानवी तथा पत्रकार समुह का सर्वाधिक सहयोग करने पर साल माला के साथ उपहार देकर मंडल के सदस्यों ने सम्मान प्रदान किया! अन्य सहयोगी आरती आचार्य, गीता व्यास, कृष्णा हर्ष, डॉ विजय लक्ष्मी , राजकुमारी व्यास, कृष्णा थानवी , रंजीता आचार्य, आशा आचार्य उमा कल्ला, नीलम आचार्य तथा समस्त सहयोग कर्ताओं को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया.

शेयर करें: