विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

मंगलवार को साढ़े बारह घंटे बंद रहेंगे पूनरासर हनुमानजी मंदिर के कपाट, चंद्र ग्रहण समाप्ति के पश्चात हो पाएंगे बाबा के दर्शन

विनय थानवी||अपडेट: 8 जून 2026|1 मिनट पढ़ें
मंगलवार को साढ़े बारह घंटे बंद रहेंगे पूनरासर हनुमानजी मंदिर के कपाट, चंद्र ग्रहण समाप्ति के पश्चात हो पाएंगे बाबा के दर्शन
विनय एक्सप्रेस समाचार , बीकानेर/श्रीडूंगरगढ़।  चंद्रग्रहण के चलते श्रद्धालुओं के लिए श्रीपूनरासर हनुमानजी मंदिर के कपाट मंगलवार को करीब बारह घंटे बंद रहेंगे। इसकी जानकारी देते हुए पुजारी विनोद कुमार बोथरा, विमल कुमार बोथरा, डालचंद बोथरा, अमरचंद बोथरा, महावीर प्रसाद बोथरा ने बताया कि चंद्रग्रहण और इससे पूर्व लगने वाले सूतक के कारण मंगलवार सुबह 06.25 से शाम 07.00 तक मंदिर के कपाट बंद रहेंगे। ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिरों की शुद्धि की जाएगी। पूनरासर हनुमानजी को स्नान कराया जाएगा। मंदिर की साफ-सफाई के बाद ही भक्तों के लिए कपाट खोले जाएंगे।

शेयर करें: