विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

16 मार्च को खेलण दो गणगौर कार्यक्रम का होगा आयोजन, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हुआ शुरू 

विनय थानवी||अपडेट: 8 जून 2026|2 मिनट पढ़ें
16 मार्च को खेलण दो गणगौर कार्यक्रम का होगा आयोजन, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हुआ शुरू 
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर.मरुधरा की माटी में गणगौर उत्सव का आध्यात्मिक महत्व है। इसी परंपरा को जीवंत रखते हुए धर्मनगरी बीकानेर में आपणी हथाई न्यूज पोर्टल और अंतराष्ट्रीय लोक कलकार गोपाल बिस्सा द्वारा हर साल की भांति इस साल भी आगामी 16 और 17 मार्च 2026 को दो दिवसीय ‘खेलण दो गणगौर’ महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शाम 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक धरणीधर तालाब में आयोजित किया जाएगा।इस आयोजन को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और टाटा पावर द्वारा प्रायोजित किया गया है।

​दो दिनों तक चलेगा सांस्कृतिक संगम

​इस महोत्सव में महिलाओं और बालिकाओं के लिए विशेष प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की झड़ी लगेगी। पहले दिन 16 मार्च को ​दातणीया (रंगोली) कॉम्पिटिशन,गणगौर साज-सज्जा प्रतियोगिता,घूमर और घूडला की मनमोहक प्रस्तुतियां एवं ​स्वर संगम (भजन एवं लोक गीत) कार्यक्रम प्रस्तुत होगा वही आयोजन के दूसरे दिन 17 मार्च को  गणगौर वॉक प्रतियोगिता ,​ ‘मिस गणगौर 2026’ प्रतियोगिता, गणगौर सजीव झांकी व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा।

इनके हाथों हुआ पोस्टर का विमोचन 

खेलण दो गणगौर कार्यक्रम के पोस्टर का शहर के गणमान्य लोगों द्वारा किया गया। पोस्टर का विमोचन बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक जेठानंद व्यास, पंडित जुगल किशोर ओझा ( पुजारी बाबा ) , एसबीआई बैंक के उप महाप्रबंधक अरविंद भट्ट, टाटा पावर के धर्मेश कुमार, व्यवसायी एवं समाजसेवी सुनील सोनी, समाज सेवी महावीर रांका, शिव शक्ति साधना पीठ के पंडित प्रदीप किराडू , कम्युनिटी वेलफेयर सोसायटी के कन्हैया लाल भाटी, नारी शक्ति संगठन की मधु खत्री एवं संजू खत्री, समाज सेवी राजेश चूरा, आरती मेकओवर की संचालिका आरती आचार्य, भाजयुमो जिला अध्यक्ष वेद व्यास, बीकानेर प्रेस क्लब अध्यक्ष कुशाल सिंह मेड़तिया, समाजसेवी रामकिशन आचार्य,श्री केशव ज्वेलर्स के संचालक योगेश पुरोहित, ऐश्वर्य बिन्नाणी , ईशर आर्ट गैलरी के सांवरलाल सुथार, कन्हैया लाल जोशी ‘केडी’, अमित व्यास, श्याम सुंदर जोशी  व श्याम जी द्वारा किया गया। दो दिवसीय खेलण दो गणगौर कार्यक्रम में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जारी है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक https://forms.gle/x2UiygbimnBp8XWF6 अधिक जानकारी के लिए 8955387700, 7976565837 इन  नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

शेयर करें: