कुमार सर क्लासेज ने एसएसी प्रतियोगी परीक्षाओं में बीकानेर से 150+ अभ्यर्थियों का करवाया चयन

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। बीकानेर जिले में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने वाली प्रमुख कोचिंग संस्थान ’कुमार सर क्लासेज’ ने अपनी उत्कृष्ट शिक्षा और मार्गदर्शन की मिसाल पेश की है। संस्थान के संस्थापक कुमार विप्लव सर ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में उनके संस्थान से ’150 से अधिक अभ्यर्थियों ने एसएसी सीजीएल, सीपीओ, जीडी, डीपी, सीजीएलई और रेलवे जैसी केंद्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल की है। यह उपलब्धि न केवल छात्रों के कठिन परिश्रम का परिणाम है, बल्कि संस्थान की अनोखी तैयारी रणनीति का भी प्रमाण है।

कुमार सर क्लासेज का मुख्य फोकस है कि छात्र 12वीं कक्षा के बाद ग्रेजुएशन के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू करें, जिससे सफलता की संभावनाएं कई गुना बढ़ जाती हैं। संस्थान अपनी नई टीम के साथ छात्रों को उच्च स्तर की सुविधाएं प्रदान कर रहा है ।

कुमार सर क्लासेज द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के अभ्यर्थियों हेतु ’हॉस्टल सुविधा’ः मोबाइल फ्री आवास, जहां छात्र बिना किसी व्याकुलता के पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।
’व्यक्तिगत मेंटरशिप’ प्रत्येक छात्र को व्यक्तिगत मार्गदर्शन, जो उनकी कमजोरियों को दूर करने में मदद करता है। साथ ही ’ऑनलाइन अनलिमिटेड टेस्ट सीरीज’ छात्रों को निरंतर अभ्यास और मूल्यांकन का अवसर, जो परीक्षा पैटर्न से परिचित कराता है।

कुमार सर ने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि बीकानेर के युवा सरकारी नौकरियों में अपनी जगह बनाएं और क्षेत्र का नाम रोशन करें। हमारी टीम छात्रों को ’कुमार सर’ की तरह ही समर्पित है, जो उन्हें सफलता की राह पर ले जाती है।“

नए बैच में प्रवेश लेने इच्छुक अभ्यर्थी सी-29, सूरजपुरा, खतुरिया कॉलोनी, बीकानेर स्थित कुमार सर क्लासेज में आकर मुलाकात कर सकते है । प्रवेश संबंधित अधिक जानकारी के लिए 9461155375 या 9602375353 सीधे संपर्क किया जा सकता है।