

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर. बीकानेर की पावन धरा पर विक्रम संवत् 2083 के आगमन की पूर्व संध्या पर हिंदू नववर्ष महोत्सव “ब्रह्मनाद” का उत्साहपूर्ण आयोजन होने जा रहा है। यह सांस्कृतिक महाकुंभ 18 मार्च 2026 (बुधवार) को सायं 7 बजे से पुष्करणा स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
बीकानेर सांस्कृतिक मंच द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में हमारी समृद्ध सनातन संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों की जीवंत झलक देखने को मिलेगी। पिछले वर्ष की भांति इस बार भी जनता में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है, और आयोजक समिति के सदस्य घर-घर जाकर लोगों को इस महोत्सव से जोड़ने में जुटे हुए हैं।
संयोजक समिति के सदस्य उमाकांत व्यास ने बताया, “ब्रह्मनाद कार्यक्रम बीकानेरवासियों के हृदय को स्पर्श करेगा। यह हमारी संस्कृति को नई ताकत प्रदान करेगा। पिछले साल जनता ने इसे भरपूर सराहा था, और इस वर्ष और भी रोचक व नवीन प्रस्तुतियां तैयार की गई हैं।”
उन्होंने बीकानेर की जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल हों, संस्कृति को संबल प्रदान करें और हिंदू नववर्ष को यादगार बनाएं।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण:
– सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
– भजन-कीर्तन एवं परंपरागत नृत्य-
-हमारी जड़ों से जुड़ाव का विशेष संदेश
आयोजक बीकानेर सांस्कृतिक मंच के सभी सदस्य शहर में सक्रिय प्रचार अभियान चला रहे हैं, ताकि हर घर तक यह संदेश पहुंचे।













