विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

Breaking News

रेलवे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बीकानेर में “डीआरएम कप–2026” का आगाज़ 17 मार्च से

विनय थानवी||अपडेट: 8 जून 2026|1 मिनट पढ़ें
रेलवे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बीकानेर में “डीआरएम कप–2026” का आगाज़ 17 मार्च से

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।बीकानेर रेल मंडल के रेलवे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बीकानेर में 17 मार्च से 28 मार्च 2026 तक “डीआरएम कप–2026” का आयोजन किया जाएगा। प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले इस खेल महोत्सव का उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक श्री गौरव गोविल द्वारा किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में बीकानेर रेल मंडल के विभिन्न विभागों के लगभग 500 खिलाड़ी भाग लेंगे। डीआरएम कप के अंतर्गत क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, रस्साकस्सी, टेनिस, टेबल टेनिस तथा एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। एथलेटिक्स में 100 मीटर दौड़, गोला फेंक एवं भाला फेंक जैसी स्पर्धाएँ शामिल रहेंगी। इस आयोजन का उद्देश्य रेलकर्मियों में खेल भावना, टीम वर्क और शारीरिक फिटनेस को प्रोत्साहित करना है। डीआरएम कप के माध्यम से कर्मचारियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा तथा मंडल स्तर पर खेल संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा।

शेयर करें: