विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर. राजस्थान अजमेर बोर्ड ने मंगलवार को 10 बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित किया. इस परिणामो मे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नालन्दा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बीकानेर ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। संस्था निदेशक राजेश रंगा ने बताया कि स्कूल ने 100 प्रतिशत बोर्ड परीक्षा परिणाम मे कुल छह विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। वहीं 34 विद्यार्थी 80 प्रतिशत से अधिक और 49 विद्यार्थी 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने में सफल रहे हैं।
स्कूल प्रबंधन ने इस उपलब्धि को 100 में से 100 अंक का चमत्कार बताया। सात विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में पूरे 100 अंक हासिल किए। खासतौर पर मयंक रंगा ने गणित, विज्ञान और संस्कृत में 100-100 अंक प्राप्त कर सभी को हैरान कर दिया।
टॉप करने वाले प्रमुख विद्यार्थियों में मयंक रंगा ने 94.17 प्रतिशत, युक्ता स्वामी ने 93.83 प्रतिशत, हेमन्त जोशी ने 93.17 प्रतिशत, वृन्दा ने 92.67 प्रतिशत, तनिष्का स्वामी ने 90.17 प्रतिशत और गौतम सुयार ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
नालन्दा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नथूसर गेट के बाहर, बीकानेर के प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी है। स्कूल ने कहा कि यह परिणाम कड़ी मेहनत, बेहतरीन शिक्षण पद्धति और विद्यार्थियों के समर्पण का नतीजा है।
स्कूल से संपर्क के लिए मोबाइल नंबर 9414139198 और 7014156672 दिए गए हैं। इस शानदार परिणाम के साथ नालन्दा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने बीकानेर के शैक्षणिक क्षेत्र में अपनी पहचान एक बार फिर मजबूत कर ली है।












