



विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आज 24 मार्च 2026 को घोषित कक्षा 10वीं प्रवेशिका परीक्षा के परिणाम में श्री सूरज बाल बाड़ी उच्च माध्यमिक विद्यालय, जस्सूसर गेट के बाहर, बीकानेर ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
विद्यालय के छात्र गोपी किशन लेघा ने 96.17 प्रतिशत, देविका शर्मा ने 95.50 प्रतिशत, पवित्र मंडाल ने 93.83 प्रतिशत, प्रांजल चुघ ने 92.17 प्रतिशत, पूनम भांभू ने 90.50 प्रतिशत तथा पूर्वांश सारस्वत ने 90.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री कृष्ण कुमार स्वामी ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर पूरे विद्यालय परिवार को गर्व है तथा वे सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
यह सफलता विद्यालय के शिक्षकों की मेहनत, छात्रों की लगन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताई जा रही है।













