विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

Breaking News

10 बोर्ड परिणाम : अर्हम इंग्लिश एकेडमी का रहा शानदार प्रदर्शन

विनय थानवी||अपडेट: 8 जून 2026|1 मिनट पढ़ें
10 बोर्ड परिणाम : अर्हम इंग्लिश एकेडमी का रहा शानदार प्रदर्शन
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। अर्हम इंग्लिश एकेडमी, भिनासर ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट परिणाम दिया है। संस्था निदेशक सुरेंद्र डागा ने बताया कि शाला कि नूपुर नाहर ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं प्राची करनानी ने 94.83 प्रतिशत तथा भाव्यता सोनी ने 91.67 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। अर्हम इंग्लिश एकेडमी की इन तीनों छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर अपने माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। अर्हम इंग्लिश एकेडमी भीनासर के रिधि-सिधि गार्डन के निकट नोखा रोड पर स्थित है।

शेयर करें: