विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

Breaking News

रा.उ.मा भट्टड गंगाशहर स्कूल में मेधावी छात्रों का किया सम्मान, नागरिक परिषद ने दी विद्यालय को विभिन्न सौगात

विनय थानवी||अपडेट: 8 जून 2026|1 मिनट पढ़ें
रा.उ.मा भट्टड गंगाशहर स्कूल में मेधावी छात्रों का किया सम्मान, नागरिक परिषद ने दी विद्यालय को विभिन्न सौगात
विनय एक्सप्रेस न्यूज़ रिपोर्ट, गंगाशहर (बीकानेर). राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भट्टू में स्थानीय परीक्षा के परिणाम घोषित होने के साथ ही बोर्ड परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक बैठक का भी आयोजन किया गया, जिसमें अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सम्मान समारोह में गंगाशहर नागरिक परिषद के चेयरमैन जतन दुगड़, बख्शराज रांका, पानमल मारू और महेन्द्र चौपड़ा ने छात्रों को सम्मानित करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया और आगे की सफलता के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यालय की वरिष्ठ अध्यापिका सीमा आचार्य थानवी ने बताया कि समारोह के दौरान गंगाशहर नागरिक परिषद की ओर से विद्यालय को कई उपयोगी सामग्रियां भेंट की गईं। इनमें आहूजा कंपनी का ट्रॉली साउंड सिस्टम, 147×6 फुट का कार्पेट, 3×114 फुट का पोशाक हेतु कार्पेट, सात हाईट बोर्ड, चार सूचना पट्ट बोर्ड और प्रधानाचार्य कुर्सी सहित अन्य शाला सामग्री शामिल है। विद्यालय की प्रधानाचार्या सविता गुप्ता और भामाशाह प्रेरक रमेश कुमार वर्मा ने सभी भामाशाहों का माल्यार्पण कर आभार व्यक्त किया। यह कार्यक्रम शिक्षा के क्षेत्र में समुदाय और विद्यालय के बीच मजबूत सहयोग का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करता है।    

शेयर करें: