विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

Breaking News

मेडिकल कॉलेज एवं सम्बद्ध अस्पतालो के ओपीडी समय में हुआ बदलाव

विनय थानवी||अपडेट: 8 जून 2026|1 मिनट पढ़ें
मेडिकल कॉलेज एवं सम्बद्ध अस्पतालो के ओपीडी समय में हुआ बदलाव

पीबीएम अस्पताल, जिला अस्पताल एवं गंगाशहर सेटेलाइट अस्पताल मे 1 अप्रैल से ओपीडी समय सुबह 8 बजे से

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर.सरदार पटेल आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए महाविद्यालय से संबद्ध राजकीय चिकित्सालयों में आउटडोर पेशेंट (ओपीडी) देखने के समय में परिवर्तन किया है। इस आदेश के अनुसार दिनांक 1 अप्रैल 2026 से 30 सितंबर 2026 तक पीबीएम हॉस्पिटल, एसएसबी हॉस्पिटल, राजकीय जिला अस्पताल, बीकानेर एवं गंगाशहर सेटेलाइट हॉस्पिटल में ओपीडी मरीजों को देखने का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार महाविद्यालय परिसर में संचालित समस्त नॉन-क्लिनिकल विभागों का कार्य समय भी सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रखा गया है। रविवार तथा अन्य राजपत्रित अवकाशों के दिन आउटडोर का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 11 बजे तक रहेगा।

शेयर करें: