विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

Breaking News

जोनल संगठन महामंत्री पद पर दीपक हर्ष की पुनः नियुक्ति

विनय थानवी||अपडेट: 8 जून 2026|1 मिनट पढ़ें
जोनल संगठन महामंत्री पद पर दीपक हर्ष की पुनः नियुक्ति
  विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर. विप्र फाउंडेशन द्वारा श्री दीपक हर्ष को वर्ष 2026–28 के लिए बीकानेर जोन–1B का जोनल संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया है। यह निर्णय 15 मार्च 2026 को पुष्कर में आयोजित 18वें राष्ट्रीय परिषद अधिवेशन में लिया गया। उल्लेखनीय है कि श्री हर्ष पूर्व में भी वर्ष 2024–2026 में इसी पद पर सफलतापूर्वक कार्य कर चुके हैं तथा भव्य धर्मयात्रा के सफल आयोजन में मीडिया प्रभारी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। उनके पुनः चयन पर संगठन में हर्ष व्याप्त है तथा पदाधिकारियों द्वारा उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

शेयर करें: