विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

Breaking News

थार की रेत पर चमकेगा लग्ज़री पर्यटन का नया तारा : AURA by the Thar से बीकानेर बनेगा अंतरराष्ट्रीय हॉस्पिटैलिटी हब

विनय थानवी||अपडेट: 8 जून 2026|2 मिनट पढ़ें
थार की रेत पर चमकेगा लग्ज़री पर्यटन का नया तारा : AURA by the Thar से बीकानेर बनेगा अंतरराष्ट्रीय हॉस्पिटैलिटी हब
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। राजस्थान के पर्यटन मानचित्र पर अब बीकानेर एक नई चमक जोड़ने जा रहा है। थार मरुस्थल की स्वर्णिम रेत और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक लग्ज़री के साथ जोड़ते हुए नया लग्ज़री होटल ‘AURA by the Thar’ जल्द ही शहर की नई पहचान बनने वाला है। जयपुर रोड पर बाईपास से मात्र 300 मीटर की दूरी पर स्थित इस भव्य होटल के शुभारंभ से पहले प्रबंधन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर अपनी महत्वाकांक्षी योजनाओं का खुलासा किया। बागड़ी परिवार का बड़ा दावा – बीकानेर को देंगे ग्लोबल हॉस्पिटैलिटी ब्रांड की पहचान प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बागड़ी परिवार के सदस्यों मयंक बागड़ी, मनन बागड़ी, दीपा बागड़ी और मिहिर बागड़ी ने कहा कि ‘AURA by the Thar’ सिर्फ एक होटल नहीं, बल्कि बीकानेर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतिथ्य सत्कार की नई पहचान देने का प्रयास है। उन्होंने बताया कि होटल को राजस्थानी शाही ठाठ-बाट और विश्व स्तरीय आधुनिक सुविधाओं का अनोखा मिश्रण देकर तैयार किया गया है। यहां आने वाले मेहमानों को थार की रेतीली धरती पर ‘रॉयल एक्सपीरियंस’ का पूरा एहसास कराया जाएगा। विशेषताएं जो बनाएंगी AURA को अलग - पारंपरिक राजस्थानी वास्तुकला के साथ आधुनिक लग्ज़री सुविधाएं - राजस्थानी स्वादिष्ट व्यंजनों का शाही भंडार - लोक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों का नियमित आयोजन - उत्कृष्ट और व्यक्तिगत आतिथ्य सेवा प्रबंधन ने बताया कि भविष्य में होटल को डेस्टिनेशन वेडिंग, बड़े कॉर्पोरेट इवेंट्स और सांस्कृतिक उत्सवों का प्रमुख केंद्र बनाने की योजना है। इससे न सिर्फ बीकानेर में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार को भी नई गति मिलेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद मीडिया प्रतिनिधियों को होटल का गाइडेड टूर करवाया गया। देखने वालों ने होटल की भव्यता, कमरों की सुंदरता और सुविधाओं की गुणवत्ता को सराहा। बागड़ी परिवार ने मीडिया और अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि ‘AURA by the Thar’ न केवल बीकानेर के पर्यटन क्षेत्र में नया आयाम जोड़ेगा, बल्कि थार की धरती को विश्व पटल पर लग्ज़री पर्यटन का नया गंतव्य भी बनाएगा।    

शेयर करें: