अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने प्रान्त, जिला और महानगर कार्यकारिणी को दिए गए निर्देश
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। आज दिनांक 16 अप्रैल 2026 को स्थानीय राजकीय डूंगर महाविद्यालय में अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना एवं इतिहास विभाग द्वारा आयोजित एकदिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ.बालमुकुंद पांडे ने जोधपुर प्रांत के साथ-साथ बीकानेर जिला एवं महानगर कार्यकारिणी की विशेष बैठक ली। बैठक में इतिहास संकलन समिति के कार्यों की समीक्षा प्रस्तुत की गईतथा भारत के प्राचीन वैभव पूर्ण इतिहास के विषय में प्रमाणिक अनुसंधान को प्रकाशित करने की बात कही। डॉ.पांडे ने कहा कि भारतीय वैदिक स्रोतों में न केवल धर्म और संस्कृति का ज्ञान है वरन् वास्तु विज्ञान का भी उत्कृष्ट संकलन है जो अन्य किसी भी धार्मिक ग्रंथ में नहीं देखने को मिलता। ऐसे में शोधकर्ताओं और महाविद्यालय विद्यार्थियों को चाहिए कि वे प्राचीन भारत के वैभव और विशिष्टता को उजागर करने वाले इतिहास को शोध के माध्यम से प्रकाशित करें। इसके साथ-साथ क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ शिवकुमार मिश्रा ने कहा की भारतीय इतिहास बोध विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी के द्वारा बीकानेर में इतिहास लेखन और अध्ययन की एक नई दृष्टि विकसित होनी चाहिए। बैठक में प्रांतीय संपर्क प्रमुख डॉ. अशोक शर्मा ने सभी का परिचय करवाया तथा प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष राम सिंह आड़ा तथा डॉ दिनेश राठी ने भी अपने विचार रखें। प्रांत कोषाध्यक्ष डॉ राजशेखर पुरोहित ने वार्षिक विवरण प्रस्तुत किया।संगोष्ठी में आयोजन अध्यक्ष डॉ चंद्रशेखर कच्छावा, श्री राम नायक डॉ सुखराम डॉ रामगोपाल शर्मा मदन मोहन मोदी डॉ सुनीता स्वामी शिव शंकर चौधरी श्री भगवान सारण कमल चारण कुमारी कुसुम लता सुधीर छिपा राजेंद्र कुमार राम कुमार डॉ गोपाल कृष्ण व्यास सीताराम शर्मा रविंद्र गौतम एवं जिला एवं प्रांत कार्यकारिणी के सभी गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति रही।













