विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

Breaking News

मनोज व्यास एडिटर एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित

विनय थानवी||अपडेट: 8 जून 2026|1 मिनट पढ़ें
मनोज व्यास एडिटर एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। डिजिटल मीडिया संपादकों के संगठन एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज पोर्टल्स बीकानेर के अध्यक्ष पद के लिए गुरुवार को सर्किट हाउस परिसर में चुनाव संपन्न हुआ। इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए मनोज व्यास, विनय थानवी, मुदिता पोपली एवं साहिल पठान के बीच मतदान हुआ. मतदान के बाद हुई मतगणना में द बीकानेर न्यूज के संपादक मनोज व्यास ने जीत हासिल की और विनय थानवी उप विजेता रहे। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें डिजिटल मीडिया से जुड़े अनेक संपादकों ने भाग लिया। परिणाम घोषित होते ही उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज व्यास का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने संगठन को मजबूत करने, डिजिटल मीडिया से जुड़े संपादकों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने तथा पत्रकारिता के मूल्यों को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करने का भरोसा दिलाया।

शेयर करें: