विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

Breaking News

शहरी क्षेत्र मे नया फिटनेस जिम शुरू : विधायक व्यास ने किया पीएलएस जिम का उद्घाटन

विनय थानवी||अपडेट: 8 जून 2026|1 मिनट पढ़ें
शहरी क्षेत्र मे नया फिटनेस जिम शुरू : विधायक व्यास ने किया पीएलएस जिम का उद्घाटन
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर सोमवार को पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक जेठानंद व्यास ने केसर देसर सेवगो की गली में स्थित अजित फाउंडेशन के पास पीएलएस जिम का उद्घाटन किया। इस नए जिम को शहरी क्षेत्र के युवाओं को ध्यान में रखकर शुरू किया गया है। जिम ट्रेनर पवन शर्मा ने बताया कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में युवा अपने स्वास्थ्य पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे पाते हैं। उन्होंने कहा कि इस जिम का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्र के युवाओं को उनके घर के पास ही राष्ट्रीय स्तरीय फिटनेस सेवाएं किफायती दामों पर उपलब्ध कराना और आम लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। उद्घाटन समारोह में जेठानंद व्यास के साथ एस एन व्यास, त्रिलोक नारायण पुरोहित, प्रदीप उपाध्याय, आर के शर्मा, मनोज कुमार शर्मा और पी राज भी मौजूद रहे। पीएलएस जिम में शामिल होने वाले पहले बीस युवाओं के लिए विशेष आकर्षक ऑफर भी रखा गया है। यह पहल स्थानीय युवाओं में फिटनेस की आदत को बढ़ावा देने और उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए की गई है। यह नया जिम युवाओं के लिए सुविधाजनक और किफायती विकल्प साबित होने की उम्मीद है।

शेयर करें: