विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

Breaking News

जाट महासभा जिला कार्यकारिणी को नियुक्ति पत्र वितरित, समाजहित में कार्य करने का आह्वान

विनय थानवी||अपडेट: 8 जून 2026|1 मिनट पढ़ें
जाट महासभा जिला कार्यकारिणी को नियुक्ति पत्र वितरित, समाजहित में कार्य करने का आह्वान
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर.लूणकरनसर उपखंड क्षेत्र के गांव जैसा में राष्ट्रीय जाट महासभा (भारत) के प्रदेशाध्यक्ष के.एल. ओला ने बीकानेर जिले की नवगठित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।कार्यक्रम में प्रदेश सचिव नरेश लाम्बा सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग एवं आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। इस दौरान जिला अध्यक्ष रामलाल जांगू,उपाध्यक्ष राधाकिशन ज्याणी, युवा जिलाध्यक्ष मालाराम तर्ड, जिला प्रवक्ता हंसराज मोटसरा, शहरी जिला अध्यक्ष इन्द्राज बेनीवाल, धर्मवीर गोदारा, ओमप्रकाश नैण, मीडिया प्रभारी भैराराम तर्ड, तोलाराम लेघा, राजाराम जांगू सहित सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। प्रदेशाध्यक्ष ओला ने कहा कि समाजहित में संगठित होकर कार्य करें, ताकि शिक्षा, सम्मान और विकास के क्षेत्र में समाज को नई दिशा मिल सके। जिला अध्यक्ष रामलाल जांगू ने कहा कि समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी तथा सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।जिला प्रवक्ता हंसराज मोटसरा ने कहा कि समाज की एकता, शिक्षा और जागरूकता ही प्रगति का मजबूत आधार है।

शेयर करें: