किरण चौधरी को ‘प्राइड ऑफ राजस्थान 2026’ अवॉर्ड से सम्मानित

 

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर.राष्ट्रीय नारी सशक्तीकरण संघ की ओर से एआइसीटीई इनोवेशन सेंटर के सभागार में नेशनल आइकन अवॉर्ड 2026 कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्य अतिथि सांसद मंजू शर्मा एवं दर्शन सिंह चौधरी ने राजस्थानी संस्कृति के संरक्षण व उत्थान को लेकर किरण चौधरी को पारंपरिक राजस्थानी पोशाक के सुंदर सृजन एवं नवाचार के लिए प्राइड ऑफ़ राजस्थान 2026 अवार्ड से सम्मानित किया। इस समारोह में राजस्थान एवं अन्य प्रदेशों से कला,संस्कृति, नृत्य, फैशन, चिकित्सा, लेखन एवं विभिन्न व्यवसाययों से जुड़ी महिला उद्यमियों को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया गया।

किरण चौधरी पिछले 14 सालों से फैशन के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। उनके द्वारा निर्मित वस्त्र देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी पहुंच चुके हैं। इनके द्वारा डिजाइन किए हुए वस्त्रों को समय-समय पर देश के जाने-माने फैशन डिजाइनरो के द्वारा भी सरहाया गया है। वर्तमान में किरण चौधरी जय नारायण व्यास कॉलोनी बीकानेर में किरण बूटीक के नाम से अपने व्यवसाय को सफलतापूर्वक संकलित कर रही है। कार्यक्रम की खास बात यह रही, कि किरण चौधरी एकमात्र परंपरागत राजस्थानी पोशाक पहनकर उपस्थित हुई, जो कि पूरे कार्यक्रम के दौरान आकर्षण का केंद्र रही।