


विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। मानस प्रचार समिति लखोटिया चौक के तत्वावधान में 17 से 25 मई तक स्थानीय नृसिंह सत्संग उद्यान में श्री नवाह्न परायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों के तहत गुरुवार को कथा स्थल पर सर्वेश्वरनंद महाराज के कर कमलों से पोस्टर का विमोचन किया गया।

समिति अध्यक्ष राजेश चूरा ने बताया कि नौ दिवसीय इस संगीतमय कथा का वाचन जोधपुर के पं. गिरधर गोपाल और सुशील आसोपा करेंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक होगी, जिसमें प्रत्येक दिन एक पाठ का वाचन किया जाएगा।
सचिव राजेंद्र पुरोहित ने जानकारी दी कि पाठ आरंभ से पूर्व एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा एम.एम. खेल मैदान के पास स्थित राम मंदिर से रवाना होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई कथा स्थल पर संपन्न होगी। उन्होंने यह भी बताया कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पूर्व सूचना पर रहने एवं भोजन की निशुल्क व्यवस्था की गई है।
इस पारायण पाठ में शिवेंद्राश्रम महाराज, विमर्शानंद जी, श्रीधर जी, सरजू दास महाराज, शिवेन्द्रश्रम महाराज और श्याम सुंदर महाराज का सानिध्य प्राप्त होगा।
पोस्टर विमोचन के अवसर पर महाराज श्री ने कहा कि श्री नवाह्न परायण पाठ के वाचन से मन को शांति, ध्यान और समर्पण को बढ़ावा मिलता है। इसके साथ ही आध्यात्मिक जागरूकता व मानसिक स्थिरता भी बढ़ती है।
इस अवसर पर बलभद्र व्यास, सुरेश कोठारी, कांशीराम माली, किशन आसोपा, रामकिशन व्यास, नरेश पुरोहित, ओम जी, नितिन आसोपा, सुरेंद्र, विक्रम पुरोहित, चन्द्रशेखर श्रीमाली समेत अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।













