विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

Breaking News

मुस्कान बोथरा ने बढ़ाया बीकानेर का मान : भारतीय टीम ट्रायल्स हेतु किया क्वालिफाई

विनय थानवी||अपडेट: 8 जून 2026|1 मिनट पढ़ें
मुस्कान बोथरा ने बढ़ाया बीकानेर का मान : भारतीय टीम ट्रायल्स हेतु किया क्वालिफाई
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। शहर की होनहार बेटी मुस्कान बोथरा ने 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम ट्रायल्स के लिए क्वालिफाई कर बीकानेर का नाम गौरवान्वित किया है। मात्र 12 वर्ष की आयु में इस उपलब्धि को हासिल करना पूरे शहर के लिए गर्व का विषय है। मुस्कान प्रसिद्ध फिजिक्स व्याख्याता रविरंजन बोथरा एवं प्रियंका बोथरा की सुपुत्री हैं। वह श्री जैन पब्लिक स्कूल में कक्षा 8वीं की छात्रा हैं तथा जय नारायण व्यास कॉलोनी, बीकानेर की निवासी हैं। मुस्कान वर्तमान में कैलिबर शूटिंग अकादमी में सुनील सर के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। ट्रायल्स के दौरान मुस्कान को भारत की प्रसिद्ध निशानेबाज़ एवं ओलंपिक 2024 मेडल विजेता मनु भाकर से मिलने का अवसर भी प्राप्त हुआ। अपनी ऐतिहासिक उपलब्धियों के बावजूद मनु भाकर की सादगी, विनम्रता एवं सहज व्यक्तित्व ने मुस्कान को बेहद प्रभावित किया। उन्होंने मुस्कान को न केवल शूटिंग से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव दिए, बल्कि जीवन में अनुशासन, समर्पण और आत्मविश्वास बनाए रखने के लिए भी प्रेरित किया।

शेयर करें: