विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

Breaking News

गीता कक्षाओं का शुभारंभ 17 मई से, विद्यार्थियों को मिलेगा संस्कृत उच्चारण एवं अध्याय याद करने का प्रशिक्षण

विनय थानवी||अपडेट: 10 जून 2026|1 मिनट पढ़ें
गीता कक्षाओं का शुभारंभ 17 मई से, विद्यार्थियों को मिलेगा संस्कृत उच्चारण एवं अध्याय याद करने का प्रशिक्षण
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। विद्यार्थियों एवं युवाओं के लिए भगवद गीता के अध्ययन को सरल और रोचक बनाने के उद्देश्य से “Master The Bhagavad Gita” नामक विशेष गीता कक्षाओं का आयोजन 17 मई 2026 से प्रारंभ किया जा रहा है। यह कक्षाएं निःशुल्क रखी गई हैं तथा हिंदी भाषा में संचालित होंगी। आयोजकों के अनुसार कक्षाओं में विद्यार्थियों को शुद्ध संस्कृत उच्चारण के साथ भगवद गीता का पाठ कराया जाएगा। साथ ही गीता के 1 से 18 अध्यायों को सरल विधि से याद करवाने का विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। प्रत्येक अध्याय याद करने वाले विद्यार्थियों को आकर्षक उपहार भी प्रदान किए जाएंगे। कक्षाओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को गीता पुस्तक, कार्ड, बैग सहित अन्य अध्ययन सामग्री भी निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। इस कार्यक्रम का संचालन विशेषज्ञ शिक्षिका इप्सिता शर्मा द्वारा किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी “Gita” लिखकर दिए गए मोबाइल नंबरों पर कॉल या मैसेज कर पंजीकरण कर सकते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को भारतीय संस्कृति, अध्यात्म एवं नैतिक मूल्यों से जोड़ना है।  

शेयर करें: