विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

Breaking News

प्रसिद्ध इतिहासकार एवं शिक्षाविद् डॉ. अमीनुद्दीन साहब का निधन

विनय थानवी||अपडेट: 10 जून 2026|2 मिनट पढ़ें
प्रसिद्ध इतिहासकार एवं शिक्षाविद् डॉ. अमीनुद्दीन साहब का निधन
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर.बीकानेर के जाने-माने इतिहासकार, प्रख्यात प्रोफेसर एवं शिक्षाविद् डॉ. अमीनुद्दीन साहब का आज लंबी बीमारी के बाद जयपुर में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से शिक्षा जगत, सामाजिक संगठनों एवं शहरवासियों में शोक की लहर फैल गई है। डॉ. अमीनुद्दीन साहब ने अपने जीवनकाल में शिक्षा एवं इतिहास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने अनेक विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान कर आईएएस, आईपीएस, आरएएस सहित कई उच्च प्रशासनिक अधिकारी तैयार किए, जो आज देश के विभिन्न हिस्सों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार उनका जनाजा 23 मई 2026 को सुबह 10:00 बजे बीकानेर स्थित उनके निवास स्थान चौखुंटी रोड, उर्दू कॉलेज के पास से उठाया जाएगा। इसके बाद नमाज-ए-जनाजा बड़े कब्रिस्तान, गजनेर रोड में अदा की जाएगी। डॉ. अमीनुद्दीन साहब का जीवन शिक्षा, ज्ञान और समाज सेवा के प्रति समर्पित रहा। उनके निधन को बीकानेर के शैक्षणिक एवं सामाजिक क्षेत्र की अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। यह जानकारी पूर्व महापौर एवं नगर विकास न्यास, बीकानेर के अध्यक्ष मकसूद अहमद द्वारा दी गई।  

शेयर करें: