विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

Breaking News

ज्येष्ठ मास में 29 मई को निकलेगी नगर परिक्रमा, नागरिकों से सहभागिता की अपील

विनय थानवी||अपडेट: 28 मई 2026|1 मिनट पढ़ें
ज्येष्ठ मास में 29 मई को निकलेगी नगर परिक्रमा, नागरिकों से सहभागिता की अपील
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर. । श्री लक्ष्मी मंडल, वैद्य नाई मशालची समसुता प्राइवेट ट्रस्ट, लक्ष्मीनाथजी मंदिर की घाटी बीकानेर एवं एम.डी. स्पोर्ट्स एंड एनवायरमेंट संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) के अवसर पर नगर परिक्रमा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य बीकानेर की खुशहाली एवं सर्वांगीण विकास की कामना करना है। प्राप्त जानकारी अनुसार नगर परिक्रमा में महिलाएं, पुरुष, भजन मंडलियां तथा ऊंट गाड़ियों पर सवार श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए भाग लेंगे। आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। यह नगर परिक्रमा 29 मई 2026, शुक्रवार रात्रि 10 बजे से प्रारंभ होकर प्रातः 5 बजे तक आयोजित होगी। यात्रा संतोषी माता मंदिर, लक्ष्मीनाथजी प्रांगण शीतला गेट से प्रारंभ होकर नत्थूसर गेट, जस्सूसर गेट, चौखूंटी पुलिया, जिला रोड, कोटगेट, स्टेशन रोड, गंगा गेट, गंगाशहर रोड तथा गोपेश्वर मंदिर होते हुए पुनः शीतला गेट पर सम्पन्न होगी। आयोजकों ने नगरवासियों से आग्रह किया है कि वे नगर कीर्तन एवं परिक्रमा में सहभागी बनकर आयोजन को सफल बनाएं।  

शेयर करें: