विनोद कुमार शर्मा अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण मंच के संभागीय अध्यक्ष मनोनीत

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन गोपाल तिवाडी ने मंच का विस्तार करते हुए बीकानेर संभागीय अध्यक्ष के पद पर देराजसर निवासी विनोद कुमार शर्मा को मनोनीत किया है।यह मनोनयन मंच के राष्ट्रीय संगठन मंत्री देवेंद्र कुमार शर्मा,राष्ट्रीय महामंत्री हरिकिशन शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर तिवाडी की अनुशंसा से किया है।श्री शर्मा सम्पूर्ण बीकानेर संभाग में मंच के सदस्य बनाने,कार्यकारिणी का गठन करने के लिए अधिकृत है। आपका कार्य क्षेत्र सम्पूर्ण बीकानेर संभाग रहेगा। आपका कार्यकाल 31 दिसम्बर 2023 तक रहेगा आशा है,आप के नेतृत्व में सम्पूर्ण बीकानेर संभाग के मंच सदस्यों की प्रगति होगी एवं उनकी समस्याओं का समाधान।