डिप्लोमा पाठयक्रम में सीधे प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविधालय, बीकानेर में सत्र 2021-22 के लिए इंजीनियरिंग में इलैक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग, इलैक्ट्रोनिक्स रोबोटिक्स, व नॉन इंजीनियरिंग पाठयक्रम में कॉस्टयूम डिजाईन एण्ड ड्रेस मेकिंग, टेक्सटाईल डिजाईन में संस्था स्तर पर सीधे प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ होना प्रस्तावित है तथा साथ ही पार्श्व पद्वति के अन्तर्गत द्वितीय वर्ष में इलैक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग में प्रवेश की प्रक्रिया 29.09.2021 से 04.10.2021 तक होना प्रस्तावित है। जिसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10$2 विज्ञान संकाय अथवा सम्बन्धित टेªड में आई.टी.आई या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना निर्धारित की गई है। इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष डिप्लोमा में सीधे प्रवेश की तिथि 30.09.2021 से 05.10.2021 तक तथा नॉन इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष डिप्लोमा में सीधे प्रवेश की तिथि 01.10.2021 से 08.10.2021 तक हैं, जिसमें न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10 वी न्यनतम 35 प्रतिशत अंको के साथ पास हेाना आवश्यक है। प्रवेश हेतु आवेदन पत्र मय शुल्क व आवश्यक दस्तावेजो के साथ व्यक्तिशः प्रतिदिन के आधार स्वीकार किए जाऐगें। किसी भी प्रकार की प्रवेश सम्बन्धि सहायता व जानकारी के लिए संस्था से सम्पर्क किया जा सकता है। संस्था समय प्रातः9ः00 बजे से 4ः00 बजे तक है।