विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर | एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स (एएमपी) की ओर से 16 अक्टूबर 2021 को एम आर होटल, सुभाष मार्ग, बीकानेर में रोजगार मेला लगाया जाएगा। रोजगार मेले में बेेरोजगार युवाओं के लिए विभिन्न कंपनियों की रिक्तियों पर भर्ती होंगी।

एएमपी के हाजी मोहम्मद अली मुग़ल ने बताया कि एएमपी लंबे समय से देश के विभिन्न शहरों में रोजगार मेले लगाती आई है। कोरोना काल के दौरान बढी बेरोजगारी के कारण एएमपी रोजगार मेले ज्यादा लगा रही हैं।

उन्होंने बताया कि सोलह अक्टूबर को जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर, सीकर, झुंझनू , चूरू, हनुमानगढ़, सवाई माधोपुर, बीकानेर, टोंक, जोधपुर, अलवर, शाहपुरा(जयपुर) सहित राज्य के चौदह शहरों में रोजगार मेले लगाए जाएंगे जिनमें कई कंपनियों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएंगी। बेरोजगार युवा एएमपी की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराकर या सीधा रोजगार मेले के स्थान पर पहुंचकर इसमें हिस्सा ले सकते हैं।















