बीकानेर शहर व देहात भाजपा युवा मोर्चा ने राजस्थान सरकार से पेट्रोल व डीजल वेट कम करने की मांग को लेकर किया संयुक्त प्रदर्शन

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। बीकानेर शहर व देहात भाजपा युवा मोर्चा ने राजस्थान सरकार से पेट्रोल व डीजल पर वेट कम करने की मांग को लेकर गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट के आगे प्रदर्शन किया। बीजेपी युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन जिला कलेक्टर को दिया। भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर राजनीति का आरोप लगाया। देश के अधिकतर राज्यों ने वेट को कम कर दिया है, लेकिन राजस्थान सरकार कम नहीं कर रही है।दरअसल, केंद्र की मोदी सरकार ने दीपावली को पेट्रोल पर 5 रुपए और डीजल पर 10 रुपए का एक्साइज ड्यूटी करने का निर्णय किया था। इसके बाद बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने राज्यों में वेट को भी कम किया था। तब से बीजेपी राजस्थान में गहलोत सरकार पर जमकर बोल रही है और वेट कम करने के लिए प्रदर्शन भी कर रही है। शुक्रवार को बीजेपी युवा मोर्चा ने कलेक्टर के वेट कम करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन दिया।


भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वेद व्यास ने कहा है कि केंद्र सरकार व प्रदेशों में एनडीए की सरकारों ने वेट को कम कर लोगों को राहत पहुंचाने का काम किया है, लेकिन गहलोत सरकार बड़ी चतुराई से वेट कम करने के मुद्दे पर राजनीति कर रही है। कह रहे हैं कि एक्साइज ड्यूटी कम होने के साथ राज्यों का वेट स्वत: कम हो रहा है। देहात युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जसराज सिंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पेट्रोल व डीजल पर वेट कम करने की लोगों की मांग को ठुकरा दिया है।राजस्थान सबसे मंहगा पेट्रोल व डीजल बेचने वाला प्रदेश है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष भगवानसिंह मेड़तिया, भाजपा जिला महामंत्री नरेश नायक, जिला महामंत्री सोहनसिंह, घनश्याम रामावत, प्रदीप सारस्वत, पंकज, दिलिप सिंह आडसर, दुष्यंत तंवर, उपाध्यक्ष हेमंत कच्छावा, लक्मण सिंह, भवानी तावनिया, कवि आचार्य, जीतू भाटी, जिला मंत्री मुरलीधर सैन, धीरज पंडित, रामदेव भादू, बजरंग तंवर, सुरेंद्र स्वामी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर चौधरी, देवीलाल भादू, धनराज गंगाशहर,राजूराम गोदारा, विक्रम कुमावत, दीपक सुथार, दाऊजी सेवक, महेंद्र राजूपत, आईटी मदन कूकना, नेमजी गहलोत, लक्मण सुथार, दयाल जी सोनी, जगदीश सोलंकी, अशोक चांवरिया, अजय व्यास, भवानी उपाध्याय, सुनील रामावत, शिखरचंद डागा, मनीष बाफना, कमल गहलोत, शिव उपाध्याय, सुनील दगरवाल, भवानी शकर खत्री, अरुण छलानी, सांवरा भाटी, गिरिराज व्यास, नीरज अग्रवाल, शशिकांत, शुभम शर्मा, प्रखर मित्तल, कई कार्यकर्ता उपस्थित थे