सहायक प्रशासनिक अधिकारी भोजक के निधन पर केंद्रीय मंत्री, भाजपा और कांग्रेसी राजनेताओ, समाजसेवियों ने जताया शोक, श्रद्धाजंलि की अर्पित

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर|  उपवन संरक्षक के सहायक प्रशासनिक अधिकारी श्री विमल कुमार भोजक के असामयिक निधन पर भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल ने शोक व्यक्त करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया | भोजक की धर्मपत्नी समाजसेविका कामिनी भोजक मैया से दूरभाष से वार्ता करते हुए मंत्री मेघवाल ने कहा कि भोजक जी जैसा सरल सहज और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति विरला ही होता है भगवान श्री चरणों मे उन्हें स्थान दे परिवार के प्रति अपनी सँवेदनाये व्यक्त करते हुए हर संभव कार्य के लिए उपलब्ध रहने की बात कही|

पूर्व संसदीय सचिव डॉ विश्वनाथ मेघवाल ने निवास स्थान पर पहुंचकर भोजक के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भोजक का निधन ना सिर्फ सरकारी सेवा में वरन समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है|

पार्षद नितिन वत्सस ने बताया कि स्काउट गाइड की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.विमला मेघवाल, शहर भाजपा अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, देहात भाजपा अध्यक्ष ताराचंद सारस्वत शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, पूर्व न्यास अध्यक्ष महावीर रांका,भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन छाजेड़, विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष कर्मचारी नेता भवर पुरोहित,कर्मचारी नेता बनवारी शर्मा, पार्षद दुलीचंद सेवग,पार्षद संजय गुप्ता मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बाबू जयशंकर जोशी, उपवन संरक्षक के dfo वीर भद्र मिश्रा,बीछवाल डिस्पेंसरी प्रभारी डॉ पी.के.सरीन,राजस्थान प्रांतीय शाकद्वीपीय महासभा अध्यक्ष सत्यदीप पर्वतारोही आर के शर्मा, जिला कांग्रेस सचिव मनोज चौधरी, एसटी अध्यक्ष गोवर्धन मीणा, धनसुख आचार्य,पत्रकार खुशालचन्द व्यास,पत्रकार श्याम मारू विहिप प्रमुख अशोक परिहार, प्रमुख व्यवसायी जयकिशन भारी, मनोज कुमार शर्मा, एडवोकेट चंद्रकांत शर्मा पार्षद प्रत्यासी प्रोमिला गौतम, शशि नैयर, निगम कर्मचारी नेता जितेंद्र नैयर,पुरषोतम सेवक, सूर्यप्रकाश शर्मा, सहित नगर के प्रमुख जनो ने घर पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधाया और भोजक के तेल चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित की इसके अलावा देश भर से प्रमुख लोगो की संवेदनाये पत्र द्वारा और दूरभाष से व्यक्त की जा रही है|