जनता को अपने कार्यालय निर्माण मे खर्च हुई लागत का विवरण दें भाजपा : आनंद कुमार जोशी

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के बीकानेर संभाग के दौरे को लेकर बीकानेर जिला कांग्रेस के महासचिव आनंद कुमार जोशी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिस कार्यालय का उद्घाटन करने जा रहे हैं, उस पर लागत खर्च का विवरण भी जनता को दें। लाखों रुपए की लागत से बने कार्यालय का शुभारंभ करने से पहले ये तो सोचा होता की आज भाजपा की कुनीतियों की वजह से देश बुरे हालात में है।

आज रुपया लगातार गिर रहा है। देश में गरीबी का स्तर चरम पर है। जहां देश की भोली भाली जनता के टैक्स के पैसे को लूट कर भाजपा ने ऐसे महल बनाए हैं, वहां जनता भाजपा की नीव हिला देगी।युवा कांग्रेसी नेता जोशी ने बताया की विदाई का समय कांग्रेस का नहीं केंद्र से भाजपा का आ गया है।

नड्डा साहब नफरत की राजनीति करके देश को गुमराह करने वालों को जनता ने सबक सीखाने की तैयारी कर ली है, भाजपा कार्यकर्ताओं को आफिस मुबारक, मगर आपकी वजह से जिनके घर उजड़ गए हैं, उनके घरों के बारे में भी सोचा कीजिए। बीकानेर के जिला भवन में तो जमानत लिए हुए अध्यक्ष विराजमान होंगे।

जो कल तक कहते थे गहलोत तेरी पुलिस से हम नही घबराते, ऐसे नारे लगाने वाले गिरफ्तारी के डर से जमानत पर हैं और बाकी कार्यकर्ताओं की जमानत की अर्जी विचाराधीन है। लगता है, आप किसी पार्टी कार्यालय का शुभारंभ नही अपने अपराधिक कार्यकर्ताओं के अड्डे का शुभारंभ करने आए हैं, जो कि बड़े शर्म की बात है।