जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता नगर खण्ड प्रथम, बीकानेर का किया घेराव

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। राजस्थान पीएचईडी तकनीकी कर्मचारी संघ जिला शाखा बीकानेर द्वारा आज सुबह प्रदेश महामंत्री जयगोपाल जोशी के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष अखेचंद मारू एवं जिला महामंत्री नंदकिशोर रंगा ने नियमित तकनीकी कर्मचारियों के बेलदार पदों की पदोन्नति अतिशीघ्र करवाने बाबत् अधिशाषी अभियंता नगर खण्ड प्रथम, बीकानेर का घेराव किया। मौके पर अधीक्षण अभियंता को संगठन से वार्ता हेतु बुलाया गया। संबंधित अधिकारियों ने संगठन को आश्वासन दिया है कि उक्त कर्मचारियों की पदोन्नति 15 दिवस के भीतर कर दी जाएगी।


प्रतिनिधी मंडल में बाबुलाल मलकट, बालकिशन गहलोत, मदन मोहन स्वामी, जयसिंह, मोहन मीणा, महिराम बिश्नोई, नंदकिशोर भाटी, ओम प्रकाश पुरोहित, मयंक गहलोत, आनंद सिंह, चुन्नी सिंह मीणा, अशोक कुमार स्वामी, पवन कुमार देवड़ा, चेतन सिंह, अशोक श्रीमाली, सुरेन्द्र कुमार, शंकर लाल जनागल, मारूतिसुत तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी और कार्मिक उपस्थित रहे।

mayank