ग्राम मण्डाल चारणान में नवीन पशु चिकित्सा उप-केन्द्र स्वीकृत 

bhanwar singh bhati
भंवर सिंह भाटी: विधायक कोलायत-बीेकानेर

ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी की अनुशंसा पर जारी हुई स्वीकृति श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र की पशु चिकित्सा सुविधाओं में हो रहा ऐतिहासिक विकास एवं विस्तार हजारों पशुपालक एवं किसान हो रहें लाभान्वित 

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी की अनुशंसा पर पशुपालन विभाग राजस्थान सरकार जयपुर द्वारा श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मण्डाल चारणान में नवीन पशु चिकित्सा उपकेन्द्र स्वीकृत किया गया है।
ऊर्जा मंत्री  ने बताया कि ग्राम मण्डाल चारणान पशु एवं कृषि बहुल क्षेत्र है, इसलिय क्षेत्रवासियों द्वारा पशु चिकित्सा उपकेन्द्र की मांग की जा रही थी। इस सम्बंध में उन्होंने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को अवगत करवाया था जिस पर उन्होंने सकारात्मक आश्वासन दिया था बजट घोषणा 2022-23 में इस मांग को शामिल कर लिया गया था, जिसकी अनुपालना में पशुपालन विभाग ने आज स्वीकृति जारी कर दी है।


मंत्री भाटी ने बताया कि गत तीन वर्ष में उनके निरन्तर प्रयासों से श्रीकोलायत क्षेत्र में अनेक नवीन चिकित्सा उपकेन्द्र स्वीकृत हुये है, इनमें ग्राम अक्कासर, भाणेका गांव, गुडा, फूलासर बड़ा, चानी, खारी चारणान, चाण्डासर, फूलासर छोटा आदि शामिल है। फूलासर बड़ा, माणकासर आदि कई उपकेन्द्रों को क्रमोन्नत भी किया गया है। कई केन्द्रों के नवीन भवन निर्माण एवं विस्तार कार्य भी करवाये गये हैं, जिससे क्षेत्र के हजारों पशुपालकों को निकट ही पशुचिकित्सा सुविधा तथा निःशुल्क पशु दवाईयाँ भी उपलब्ध हो रही है। मंत्री भाटी ने क्षेत्र की पशु चिकित्सा सुविधाओं में हो रहें इस ऐतिहासिक विस्तार एवं विकास के लिये मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं पशुपालन विभाग मंत्री लालचंद कटारिया का धन्यवाद व्यक्त किया है।
श्रीकोलायत क्षेत्रवासियों में नवीन पशु चिकित्सा उपकेन्द्र स्वीकृति की घोषणा से हर्ष का माहौल है, उन्होंने इसके लिये ऊर्जा मंत्री स्थानीय विधायक भंवर सिंह भाटी का आभार व्यक्त किया है।