आजादी की गौरव यात्रा कार्यक्रम से लोगो को करे जागरूक – डूंगरराम गेदर

 भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से शुरू हुई यात्रा को बरसात भी ना रोक पाई छोटी सी बालिका रुकसाना ने भी थाम रखा तिरंगा, भीगते कांग्रेसजन ने पूरी की पदयात्रा

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। आजादी की गौरव यात्रा के तहत बीकानेर शहर जिला कांग्रेस ने आज तिरंगा यात्रा जोड़ो जोड़ो भारत जोड़ो और देश का झंडा तिरंगा नही चाहिए दो रंगा के नारे के साथ शुरआत की.


बीकानेर की यात्रा के लिए प्रभारी लगाए गए राज्य मंत्री श्री डूंगरराम गेदर ने कहा की आज देश में जिस तरह का माहौल है मोका परस्त ताकते देश को बांटने में लगी है उसको देखते हुए आवश्यक हो गया है की कांग्रेस्जन भारत की अस्मिता की लड़ाई के सच्चे सिपाहियो और हिमायती लोगो की जानकारी लोगो तक पहुंचाए इसी लिए ये तिरंगा यात्रा आजादी की गौरव यात्रा के रूप में चालू की गई है है सभी का दायित्व है की आजादी की गौरव यात्रा में अधिकाधिक लोगो को जोड़े.

जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा की कांग्रेसजन ने आज जिस तरह बारिश में भी अपने कदमों को रुकने नही दिया ठीक इसी तरह आगे भी देश के तोड़ने वाली ताकतों को रोकने के लिए कदम उठाने है और जब तक ऐसे लोगो के चेहरे से नकाब उतार नही दे चैन से नहीं बैठना है.

प्रदेश सचिव गजेंद्र सिंह सांखला ने देश की आजादी पर मर मिटने वाले वीर पुरषों की गाथा घर घर पहुंचाने का आग्रह किया. प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र आर्य ने कांग्रेस के इतिहास की जानकारी दी. प्रवक्ता नितिन वत्सस ने बताया की यात्रा अंबेडकर सर्किल से होते हुए मेडिकल कॉलेज चौराहे , से पंचसती सर्किल से वार्ड नंबर 44 की गलियों से निकलकर व्यास कॉलोनी सेक्टर 2,3, 4,से मूर्ति सर्किल के आगे से गुरुद्वारा के आगे से शिवबाड़ी चौराहे तक गई.

आज की यात्रा में जवाहर बाल मंच के अरुण व्यास, उपाध्यक्ष दिलीप बांठिया,ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चेतना चौधरी, सांगिलाल वर्मा, पार्षद मनोज नायक, पार्षद अभिषेक गहलोत महासचिव ललित तेजस्वी, सचिव विकास तंवर, हाजी खा,राजेश आचार्य मनोज किराडू, शिव गहलोत, चंद्रशेखर चावरिया, जयदीप सिंह, मनोज चौधरी, सोहन राव, यूथ प्रदेश उपाध्यक्ष तोलाराम सियाग,महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव उमा सुथार, सुषमा बारूपाल महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनीता गौड़, पूर्व पार्षद संतोष प्रजापत, अर्चना नागल, नन्ही बालिका रुकसाना, मोहमद अली, मनीष जोशी, अभिषेक पंवार, जीतू नायक, पाबूराम नायक, पूर्व पार्षद गजानंद शर्मा,करणीसिंह राजपुरोहित, पार्षद प्रत्यासी घनशायम शर्मा, पट्टू जोशी बलराम नायक, सोनू बरासा ,पार्षद किशन तंवर,मनोज गहलोत,ओमप्रकाश लोहिया, सहित कांग्रेसजन पदयात्रा में चल रहे थे. पुष्प वर्षा से पंचसती सर्किल पर यात्रा का स्वागत किया गया. कल यात्रा की शुरआत रानी बाजार चौराहे से होगी.