जैन श्रावक संघ के सेठिया राष्ट्रीय महामंत्री

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। बीकानेर अखिल भारतीय साधुमार्गी शांत क्रांति जैन श्रावक संघ के रिद्धकरण सेठिया को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है।              चितौड़ में  अखिल भारतीय स्तर की संघ की बैठक में सर्व सम्मति से सेठिया को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। बीकानेर अखिल भारतीय साधुमार्गी शांत क्रांति जैन श्रावक संघ की त्रिवेणी माना जाता है।     अध्यक्ष रायपुर निवासी प्रकाश चन्दजी  श्री श्रीमाल है। उदयपुर के रोशन लाल बंब राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं।कार्यकारी अध्यक्ष श्री गौतम चन्दजी गुगुलिया बंगलोर से होंगे।   महिला संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अंजना कोचेटा मंदसोर से , महामंत्री प्रियंका मुनोत जयपुर से होगी,कोषाध्यक्ष मोनिका बाफणा दुर्ग से होगी।   युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीवैभव गोलछा रायपुर से व राष्ट्रीय महामंत्री अर्पित छाजेड़ ब्यावर से बनाए गए हैं।