इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना के तहत लिए जाएंगे आवेदन
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। अनुजा निगम द्वारा इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 13 से 15 फरवरी तक विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। अनुजा निगम के सहायक परियोजना प्रबंधक अरविंद आचार्य ने बताया कि उरमूल सर्किल स्थित पुराना डीआरडीए भवन में आयोजित होने वाले इस शिविर में अनुसूचित जाति, जनजाति तथा ओबीसी वर्ग के व्यक्तियों से नए आवेदन लिए जाएंगे।

साथ ही निगम द्वारा पूर्व में चिन्हित 335 आवेदकों के आवेदन पूर्ण करवाते हुए ऋण स्वीकृति की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत बेरोजगार युवा, स्ट्रीट वेंडर एवं श्रमिकों को 50 हजार रुपए तक के ॠण बिना ब्याज उपलब्ध करवाया जाता है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 0151-2226023 पर संपर्क किया जा सकता है।















