विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। जिला बीकानेर में विगत 2-3 दिवस याद्चि्छक रुप से हो हुई असामायिक बरसात व ओलावृष्टि से ईसबगोल व जीरा फसल में हुए नुकसान का सर्वे कृषि विभागीय टीम द्वारा किया गया। कृषि विभागीय टीम संयुक्त निदेशक कृषि कैलाश चौधरी, सहायक निदेशक भैराराम गोदारा व कृषि अधिकारी मुकेश गहलोत कम्पनी प्रतिनिधि नितेश राय ने मुंडसर, नापासर क्षेत्र बीकानेर व श्रीडूंगरगढ के टेऊ, देराजसर, दुलचासर, गोपलसर क्षेत्र में प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर असमायिक बरसात से ईसबगोल व जीरा इत्यादि फसल में हुए नुकसान का सर्वे, आंकलन व निरीक्षण किया।


संयुक्त निदेशक कृषि कैलाश चौधरी ने बताया कि ईसबगोल में 20-50 प्रतिशत व जीरा में 10-30 प्रतिशत तक अतिवृष्टि व ओलावृष्टि से संभावित नुकसान प्रथमदृष्टया आंकलित किया गया है। गेहूं, जौं, सरसों व चना इत्यादि फसलों में भी इस बरसात से नुकसान हुआ है।

सहायक निदेशक कृषि भैराराम गोदारा ने कहा कि प्रभावित किसान खराबे की सूचना सम्बन्धित कृषि पर्यवेक्षक या बीमा कम्पनी यूनिर्वसल सोम्पो के प्रतिनिधि को 72 घंटे के भीतर उपलब्ध करावें। कृषि अधिकारी मुकेश गहलोत ने अवगत करवाया कि प्रभावित किसान भाई बीमा कम्पनी यूनिर्वसल सोम्पो के टोल फ्री नंबर 1800-200-5142 या ऐप पर भी नुकसान का पंजीकरण 72 घंटे के अन्दर करवा सकता है।

















