


















विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने शनिवार को पंचायत समिति कोलायत के कोटड़ी के उच्च माध्यमिक विद्यालय में डीएमएफटी मद से 30 लाख रुपए लागत से नवनिर्मित तीन कक्षा-कक्षों और विधायक निधि कोष से 8 लाख रुपए की लागत से सार्वजनिक तलाई श्री बायांजी मंदिर में तैयार टीन शेड व शौचालय का लोकार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने समग्र शिक्षा की ओर से आरआईडीएफ राज्य मद से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, सियाणा जोधासर में 21.12 लाख रुपए लागत से निर्मित तीन कक्षा-कक्षों मय बरामदा का भी लोकार्पण किया। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि कोलायत 33 केवी जीएसएस को गांव कोटड़ी से जोड़े के लिए अलग से सीधी विद्युत लाइन आगामी एक माह में डाल दी जाएगी। विधायक निधि कोष से 10 लाख रुपए की लागत से कोटडी में सामुदायिक भवन भी बनाया जाएगा। कोटड़ी के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा मिल सके, इसके लिए महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोल दिया गया है। अब इस क्षेत्र के गरीब, जरूरतमंद लोगों के बच्चे अंग्रेजी मीडियम में शिक्षा ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि बेलदारों के बास में प्राथमिक विद्यालय खोल दिया गया है। कोटडी 33 जीएसएस पर 45 लाख रुपए लागत का एक और ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। साथ ही 1 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से रेखराणासर से एनएच 11 तक की रोड स्वीकृत हो चुकी है।
















